Om Shakti Temple Procession : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में ओम शक्ति मंदिर से निकल रही एक शोभायात्रा पर रथ खींच रहे भक्तों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए है। सूत्रों के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया है कि शोभायात्रा के दौरान बदमाशों ने रथ पर पत्थर फेंके। इस घटना में दो बच्चों के सिर पर चोट आई है।
कथित हमले के बाद श्रद्धालु ने जगजीवन राम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने घटना के बाद FIR दर्ज करने पर जोर दिया।
इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पश्चिम डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस यतीश एनबी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस स्टेशन का दौरा किया।

