Movie Ikkiis Box Office Collection : दिनेश विजान के प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत बनी फिल्म ‘इक्कीस’ को लोगों का मिला जुला रेस्पोंस मिल रहा है। एक तरफ जहाँ ओवर ह्यपड हो चुकी ‘धुरंधर’ से इसका सीधा सामना है, वहीँ कुछ दिनों पहले रिलीज अवतार से भी दो चार होना पड रहा है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘इक्कीस’ ने अब तक 15.15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया मुख्य भूमिका में है, वहीँ असरानी, एकावली खन्ना, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, राहुल देव और सुहासनी मुले छोटी मगर अहम भूमिका में है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ और दूसरे दिन 3.5 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे दिन फिल्म ‘इक्कीस’ ने भारत में 4.6 करोड़ नेट कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने भारत में 15.16 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म इक्कीस से अगस्त्य नंदा ने डेब्यू किया है और उन्होंने फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल का रोल निभाया है। बता दे कि अरुण खेत्रपाल को 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद होने के कारण इस चक्र से सम्मानित किया गया था, इतना ही नहीं, उस समय भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे।
अगस्त्य के चेहरे पर अपने मामा अभिषेक बच्चन की झलक देखने को मिलती है, एक्टिंग के मामले में पहली फिल्म के हिसाब से अगस्त्य ने अच्छा काम किया है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और असरानी भी है, जिन्हे हमने 2025 में खो दिया और ये आखिरी मौका था जब उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दें पर देख सकते है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने भी इसी फिल्म से डेब्यू किया है।
फिल्म की खासियत ये है कि फिल्म अपने मुद्दे से बिलकुल नहीं भटकती, जबकि Gen Z जनरेशन को ये फिल्म बकवास लग सकती है, क्योकि इस फिल्म में न तो अभद्र भाषा है और न ही ओवर ह्यपड़ देशभक्ति का ड्रामा। इसके अलावा फिल्म युद्ध में अपने परिवार को खोने के गम और युद्ध से कुछ हासिल नहीं होता, जैसे मुद्दों पर भी बात करती है और शायद इसी वजह से इस फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

