Khaleda Zia Passed Away : खालिदा जिया के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि खालिदा जिया के जाने से बांग्लादेश ने एक ऐसी नेता को खो दिया है, जिन्होंने देश के लिए लंबे समय तक काम किया और राजनीति में अहम भूमिका निभाई। भारत सरकार और देश की जनता इस मुश्किल घड़ी में खालिदा जिया के परिवार और पूरे बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में खालिदा जिया का देश के विकास में बड़ा योगदान रहा। उनके कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले लिए गए, जिनका असर बांग्लादेश की राजनीति और समाज पर लंबे समय तक रहा। इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने में भी उनकी भूमिका को याद किया गया।

अपनी बात पूरी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2015 में ढाका में खालिदा जिया के साथ हुई मुलाकात उन्हें आज भी याद है। उम्मीद है कि खालिदा जिया की सोच और उनकी राजनीतिक विरासत आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को मजबूत करने में मदद करेगी।

