Home Loan 2025: अपना घर हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। घर खरीदने या बनाने के लिए बैंकों द्वारा दिए जाने वाले होम लोन इस सपने को साकार करने में मदद करते हैं। होम लोन लेते समय सबसे अहम पहलू उसकी ब्याज दर होती है, क्योंकि यही आपके कुल खर्च का बड़ा हिस्सा तय करती है। अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ते होम लोन।
सरकारी बैंकों में सस्ता होम लोन
कुछ बड़े सरकारी बैंक जैसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया बेहद कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं। इन बैंकों में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.10% से 7.35% प्रति वर्ष तक है, जो मौजूदा समय में काफी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
-
लोन अवधि: 30 साल तक
-
प्रोसेसिंग फीस: अधिकतम ₹20,000
-
नौकरीपेशा: घर की कीमत का 90% तक लोन
-
व्यवसायी: 80% तक लोन
-
ब्याज दर: 7.35% सालाना
-
उपयोग: नया घर, पुराना घर, मरम्मत, इंटीरियर अपग्रेड
बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
-
दोनों बैंक 30 साल तक की अवधि के लिए लोन देते हैं।
-
बैंक ऑफ इंडिया: 5 करोड़ रुपये तक लोन उपलब्ध
-
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: प्रॉपर्टी की कीमत का 90% तक लोन
-
ब्याज दर: 7.35% सालाना से शुरू
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का खास ऑफर
-
लोन अवधि: 30 साल तक
-
शुरुआती ब्याज दर: 7.10% सालाना
-
CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर
-
प्रोसेसिंग फीस कई मामलों में नहीं
-
महिला और रक्षा कर्मियों को 0.05% अतिरिक्त ब्याज छूट
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
-
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन पीएमएवाई योजना को सपोर्ट करता है
-
पात्र ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ
-
लोन का इस्तेमाल घर खरीदने, रेनोवेशन और मरम्मत के लिए

