Akhanda 2 Box Office Collection: 2025 की बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हुयी अखंडा 2, बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम

Akhanda 2 Box Office Collection: Akhanda 2 joins the list of big opening films of 2025, showing its strength at the box office
Akhanda 2 Box Office Collection: Akhanda 2 joins the list of big opening films of 2025, showing its strength at the box office

Akhanda 2 Box Office Collection: एक तरफ आदित्य धर की धुरधंर ने दो हफ्तों से बॉक्स अफसर पर कब्ज़ा किया हुआ है, वहीँ दूसरी तरफ इस हफ्ते अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्ण स्टारर अखंडा 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। साल 2021 में अखंडा को रिलीज किया गया था, जो सफल रही थी। 4 साल बाद आये इस स्किवल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट मूवी धुरधंर को कड़ी टक्कर देते हुए अपनी रिलीज के तीसरे दिन अखंडा 2 ने बंपर कलेक्शन कर किया।

फैंटेसी एक्शन थ्रिलर अखंडा 2 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की वजह से अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हुयी नज़र आ रही है। सैकनिल्क के अनुसार रिलीज के तीसरे रविवार को अखंडा 2 ने 16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, हालाँकि इसमें अभी तक शाम और नाईट शो के कलेक्शन को अभी नहीं जोड़ा गया है।

अखंडा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ के आस-पास बिजनेस कर लिया है, जिसमे फिल्म ने प्री रिलीज पेड प्रीमियर डे से 8 करोड़ जबकि रिलीज के पहले, दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 22.5 करोड़, 15.5 करोड़ और 16.33 करोड़ की कमाई की ।