Aligarh Wedding Violence Case : अलीगढ – पहले शादी समारोह में बवाल और उसके बाद दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या, ये किसी फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि ये सच्चाई है अलीगढ़ के अतरौली की, जहाँ शादी में पहले जमकर बवाल हुआ और फिर हत्या का मामला सामने आया। लड़के के पिता ने लड़की वालों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। सूत्रों की माने तो लड़की वाले इस शादी से खुश नहीं थे, जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाग क्षेत्र के सीतानगर निवासी ओमवीर सिंह के बेटे आइटी इंजीनियर राहुल की लव मैरिज अलीगढ़ के जगतपुर अतरौली में रहने वाले रंजीत सिंह की एयरफोर्स स्कूल में शिक्षक के रूप में तैनात पुत्री निशा से तय हुई थी । इस शादी का सारा प्रोग्राम अतरौली क्षेत्र के गांव मढ़ौली स्थित लक्ष्मी फार्म हाउस पर रखा गया था, जहाँ बारात शुक्रवार को निर्धारित समय पर पहुँच गयी थी।
मगर बीते शुक्रवार रात 11 बजे किसी बात को लेकर बवाल शुरू हो गया जिसके बाद बरातियों को पीटा गया, जिसमे दूल्हे के चचेरे भाई विनय चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी बजरंग नगर टेड़ी बगिया की हत्या कर दी गई। शादी का माहौल मातम में बदल गया । लड़के के पिता और अन्य स्वजन सब गमगीन हो गए । इसके बाद लड़के के पिता ने लड़की वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोग इस लव मैरिज से खुश नहीं थे, और ये कारण बना इस वारदात का, जिसमे उनके बेटे की पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
उन्होंने आगे बताया कि कैसे हमलावरों ने उनके बेटे को पीटते-पीटते जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी की सभी हदें पार कर दी । डंडे टूट गए, मगर उन्होंने पीटना बंद नहीं किया, वो हमलावरों के आगे हाथ जोड़कर बेटे की जान की भीख मांगते रहे, मगर उन्होंने कोई दया नहीं दिखाई । अपने बेटे को बचाने के लिए वो जमीन पर गिरे बेटे के ऊपर भी लेटे, मगर उनकी हर कोशिश नाकाम रही । इसी बात से पता चलता है कि हमलावरों के सिर पर खून किस कदर सवार था।
वहीँ भाई विनय की मृत्यु के बाद भी राहुल ने न सिर्फ शादी की बल्कि वो अपनी नवविवाहिता के साथ नॉएडा चला गया जहाँ वो पहले से रहता था, राहुल के इस बर्ताव से स्वजन में उसके प्रति आक्रोश है। इतना ही नहीं, चचेरे भाई की मृत्यु के बाद भी वह शोक संवेदना वक्त करने नहीं आए।

