Turkman Gate Violence : दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के दौरान हिंसा, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

Turkman Gate Violence: Violence erupts during bulldozer action in Delhi, police fire tear gas shells
Turkman Gate Violence: Violence erupts during bulldozer action in Delhi, police fire tear gas shells

Turkman Gate Violence : राजधनी दिल्ली में हाईकोर्ट के फ़रमान के बाद तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मौजूद अवैध निर्माण को ढहाया गया, हालाँकि इसके बाद वहां बवाल की स्थिति बन गयी। कार्रवाही के दौरान पुलिस टीम पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले उन पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फैज इलाही मस्जिद छोड़ कर पूरे प्रांगण में 20 से ज्यादा बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों की संख्या और बढ़ा दी गई है।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बता दे कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजघाट तक फ्लाईओवर रेलवे द्वारा बनाया जाना है, जिसके निर्माण में ये अतिक्रमण बाधा बन रहा था। फ्लाईओवर के लिए पीछे पिलर भी गढ़ चुके हैं। इसी निर्माण में यह अवैध निर्माण बाधा बन रहा था।