Silver City Complex Shooting : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों में कई चौकाने वाले आपराधिक मामले सामने आये है। कभी अपनी शांति के लिए जाने जाने वाला देहरादून, आज सिर्फ आपराधिक मामलों की ख़बरों से भरा हुआ है। विकासनगर क्षेत्र में 29 जनवरी को 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर का उसकी के रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हत्या कर दी, तो उसके बाद दो फरवरी को भरे बाजार में गुंजन नाम की लड़की का गला चापड़ से रेत दिया गया।
दो दिन पहले अर्जुन को तिब्बती मार्किट के सामने गोली मार दी गयी, वहीँ आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह राजपुर रोड के पास कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या की खबर ने पूरे देहरादून को हिलाकर रख दिया है। विक्रम प्रॉपर्टी और खनन से जुड़ा काम करता था। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी पैदल था, जो गोली मारकर वहां से फरार हो गया।

