Nanded Honour Killing Case : युवती ने मृत देह से शादी की, पिता-भाइयों ने युवक को पीटकर गोली मारी

Nanded honour killing case: Woman marries dead body, father and brothers beat and shoot youth
Nanded honour killing case: Woman marries dead body, father and brothers beat and shoot youth

Nanded Honour Killing Case : महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है , जहाँ अंतरजातीय प्रेम सम्बन्धो के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। 20 वर्षीय युवक को अपनी जान से हाथ सिर्फ इसलिए धोना पड़ा क्योंकि उसने अपना जीवन साथी एक दूसरी जाती की लड़की को चुना था। इस बात की भनक लगते ही लड़की के पिता और भाईयों ने पहले तो युवक को पीटा गया, उसके बाद उसे गोली मारी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया।

मगर इसके बाद युवती ने जो कदम उठाया, उसने युवती के परिवार को चौका दिया, दरअसल लड़के के अंतिम संस्कार के समय युवती ने अपने माथे पर मृत युवक के नाम का सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की प्रतिज्ञा ली।

पहले पीटा, फिर गोली मारी और बाद में सिर कुचला

आंचल (युवती) अपने भाइयों के माध्यम से सक्षम टेटे (मृत युवक) से मिली, चूँकि सक्षम का उनके घर आना जाना था तो दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। तीन साल पुराने रिश्ते की हवा फैलने लगी तो अंतरजातीय सम्बधों के चलते युवती को विरोध का सामना करना पड़ा। कई बार धमकियां मिलने के बावजूद आंचल ने सक्षम का साथ नहीं छोड़ा। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, जब इस बारे में आंचल के भाइयों और पिता को पता चला तो उन्होंने बीते गुरुवार को पहले सक्षम को पीटा, उसके सिर में गोली मारी और इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

सक्षम की मौत में भी हमारा प्यार जीत गया : आंचल 

सक्षम के अंतिम संस्कार के समय आंचल उसके घर पहुंचकर पहले सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाई, उसके बाद अपने माथे पर सिंदूर लगाया और मृत सक्षम के शरीर से शादी कर ली। साथ ही अपनी बाकी की जिंदगी उसके घर में उसकी पत्नी के तौर पर रहने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार युवती ने अपने प्रेमी के हत्यारो के लिए मौत की सजा की मांग की है, उसने कहा कि सक्षम की मौत में भी हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता और भाई हार गए। साथ ही युवती ने अपने मृतक के साथ शादी करने के फैसले को अपने प्यार की जीत बताया। इस मामले की बारीकी को बारीकी को देखते हुए पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।