Jammu Road Accident : पिकनिक से लौट रही स्कूल बस पलटने से 35 से ज्यादा छात्र घायल, रिंग रोड पर अफरा-तफरी मची

Jammu Road Accident: More than 35 students injured after a school bus returning from a picnic overturned; chaos erupted on the Ring Road
Jammu Road Accident: More than 35 students injured after a school bus returning from a picnic overturned; chaos erupted on the Ring Road

Jammu Road Accident : शनिवार को जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में रिंग रोड पर हुए पिकनिक से लौट रही एक निजी स्कूल की बस डिवाइडर पार कर पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस सड़क हादसे में कम से कम 35 से अधिक स्कूली छात्र घायल होने की बात सामने आयी है।

सूत्रों की माने तो बस निजी स्कूल प्रगवाल अखनूर के छात्रों को पिकनिक से वापस ला रही थी, उसी वक़्त बस चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। घायल छात्रों को देर ने करते हुए उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कुछ गंभीर रूप से घायल छात्रों को एआईआईएमएस जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को नजदीकी अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।