Faridabad Gang Rape Case : महिला को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बैठाया, सामूहिक रेप के बाद चलती गाड़ी से फेका

Faridabad gang-rape case: Woman was lured into a car on the pretext of giving her a ride, gang-raped, and then thrown out of the moving vehicle
Faridabad gang-rape case: Woman was lured into a car on the pretext of giving her a ride, gang-raped, and then thrown out of the moving vehicle

Faridabad Gang Rape Case : हरियाणा के फरीदाबाद में रात के समय में ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला को हैवानियत का सामना करना पड़ा। दरअसल जब वो महिला ऑटो का इंतज़ार कर रही थी, तभी वहां से गुज़र रही कार ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बैठा लिया। इस कार में दो युवक सवार थे। उन्होंने महिला को बताये पते की जगह दूसरी जगह ले जाने लगे, ये देख महिला ने विरोध जताया।

महिला को विरोध करता देख दोनों आरोपियों ने पहले उसको धमकाया और इसके बाद दोनों आरोपियों ने कार में ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे चलती कार से फेंक दिया, जिसके चलते महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार महिला के चेहरे पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वैन भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।