Nimesulide Tablets Banned : सरकार ने निमेसुलाइड पर बैन लगाया, 100 mg से अधिक क्षमता वाली टैबलेट्स पर प्रतिबंध

Nimesulide tablets banned: The government has banned nimesulide, prohibiting tablets with a strength of more than 100 mg
Nimesulide tablets banned: The government has banned nimesulide, prohibiting tablets with a strength of more than 100 mg

Nimesulide Tablets Banned : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 मिलीग्राम से अधिक वाली निमेसुलाइड टैबलेट्स पर बैन लगा दिया है। जी हां, सरकार ने स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते हुए प्रसिद्ध पेन किलर दवा निमेसुलाइड पर प्रतिबंध का एलान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 26ए के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है, वहीँ बैन लगाने से पूर्व ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से इस मामले में परामर्श किया गया, जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, “100 मिलीग्राम से अधिक निमेसुलाइड दवाओं का सेवन मनुष्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई सुरक्षित विकल्प भी मौजूद हैं।” स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2011 में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पहले ही निमेसुलाइड के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। सरकार ने आदेश दिया था कि  12 साल के कम उम्र के बच्चों के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन में निमेसुलाइड नामक दवा नहीं लिखी जाएगी। इसका सेवन बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई देशों में इसके इस्तेमाल पर बैन लगा हुआ है।

बता दे कि यूरोप के कई देशों जैसे फिनलैंड, स्पेन, आयरलैंड और बेल्जियम में निमेसुलाइड टैबलेट पर 2007 में ही पूरी तरह से बैन लगा दिया था, वहीं कनाडा, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके में भी निमेसुलाइड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा है।