Dumping Ground Dispute : हिंदू मीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 50 से अधिक लोग घायल

Dumping ground dispute: Violence erupts during protest in Hindu Mirpur, over 50 injured
Dumping ground dispute: Violence erupts during protest in Hindu Mirpur, over 50 injured

Dumping Ground Dispute : रविवार दोपहर मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच हुयी झड़प इतनी बढ़ गयी कि आक्रोशित किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लाठी भांजकर किसानों को तितर-बितर करने का प्रयास किया, जिसमे कुछ किसानों और महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली।

सूत्रों के अनुसार रविवार को किसान डंपिंग ग्राउंड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और जिसके बाद किसानों के साथ पुलिस की बहस शुरू हो गई। किसानों ने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया और पथराव भी किया।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ना शुरू कर किया, जिसमे 50 से 60 किसान और महिलाएं घायल होने की बात सामने आयी हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।