BMC Elections : वोटिंग के बाद भाषा विवाद को लेकर फंसे आमिर खान, सौम्या टंडन को नहीं मिला सूचि में नाम

BMC elections: Aamir Khan embroiled in a language controversy after voting; Saumya Tandon's name missing from the voter list
BMC elections: Aamir Khan embroiled in a language controversy after voting; Saumya Tandon's name missing from the voter list

BMC Elections : 15 जनवरी 2026 को मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव हुए, जिसमे कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना कीमती वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। इस मौके पर आमिर खान वोटिंग करने गए थे। वोटिंग के बाद मीडियाकर्मियों ने जब उन्हें घेर लिया, तो आमिर मराठी भाषा में बात करने लगे। ऐसे मे पत्रकार ने उन्हें हिंदी बोलने को कहा, तो आमिर ने कहा, ‘हिंदी में ? ये महाराष्ट्र है भाई !’ उनके इस बयान के बाद एक बार फिर आमिर विवाद में फंस गए हैं। हालांकि, उनके फैंस उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दे रहे है।

सोशल मीडिया पर आमिर खान का वीडियो वायरल हो चूका है, जिसके बाद से महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो चूका है। हालाँकि उनके फैंस का कहना है कि ये सिर्फ उनका मजाकिया अंदाज़ था, क्योंकि महाराष्ट्र के नागरिक को अपना मैसेज हिंदी में दोहराने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना था कि आमिर हिंदी फिल्मों में काम करते हैं, इसलिए उन्हें हिंदी में बोलने में संकोच नहीं करना चाहिए था।

वहीँ दूसरी तरफ ‘भाभी जी घर पर हैं’ और ‘धुरंधर’ फिल्म की एक्ट्रेस सौम्या टंडन जब मुंबई में हुए BMC चुनावों में वोट डालने गई थीं, तो उन्होंने मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन वोटर डिटेल्स वैरिफाई करने के बावजूद उन्हें दो मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिला। इस वजह से उन्हें कई बूथों पर दर-दर भटकना पड़ा।

ANI से बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऑनलाइन अपने मतदान केंद्र की जानकारी देख ली थी, मगर जब वो मतदान केंद्र पर पहुंचीं तो उन्हें दूसरे बूथ पर भेज दिया गया, जबकि डिजिटली उनकी डिटेल्स की पुष्टि हो चुकी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं वोट डालने गई थी और मैंने ऑनलाइन डिटेल्स भी चेक कर ली थी। मेरे घर के नीचे एक बूथ था,जहां लोग मेरी मदद करने के लिए बैठे थे। वे मुझे बूथ या जगह के बारे में बताने लगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस जगह पर आना होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने ऑनलाइन स्क्रीनशॉट ले लिया था, लेकिन जब मैं यहां आई तो वे मुझे किसी दूसरी जगह भेज रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि ऑनलाइन मेरी लोकेशन कहीं और दिख रही है। आज जब मैंने ऑनलाइन चेक किया तो मुझे डालमिया कॉलेज जाने के लिए कहा गया था। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये कंफ्यूजन क्यों है! ऑनलाइन अपना नाम चेक करने के बाद जब मैं यहां पहुंचीं तो उन्होंने मुझे बताया कि किसी और जगह जाना होगा। मैं वोट देना चाहती हूं। ये मेरा अधिकार है और मेरा कर्तव्य है। इसलिए मुझे वोट देना ही होगा। आज मैं वोट देने के लिए शूटिंग पर नहीं गई। लेकिन देखते हैं कि मेरा नाम लिस्ट में है या नहीं।