Movie ‘Ek Din’ Poster : थाई फिल्म की रीमेक है साई पल्लवी की एक दिन, यूजर्स ने किया ट्रोल

'Ek Din' movie poster: Sai Pallavi's 'Ek Din' is a remake of a Thai film, users troll the film
'Ek Din' movie poster: Sai Pallavi's 'Ek Din' is a remake of a Thai film, users troll the film

Movie ‘Ek Din’ Poster : आमिर खान अपने बैनर तले एक और फिल्म लेकर आ रहे है, जिसमे उनके बेटे जुनैद खान के साथ साउथ की सुपर स्टार साई पल्लवी नज़र आएगी। फिल्म का नाम है ‘एक दिन’, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर 15 जनवरी 2026 को रिवील किया गया। पोस्टर रिलीज के बाद से इसको ट्रोल किया जा रहा है । ट्रोल का कारण फिल्म के पोस्टर को माना जा रहा है।

चर्चा है कि यह फिल्म थाई फिल्म ‘वन डे’ की रीमेक है, इतना ही नहीं ऑरिजनल मूवी के पोस्टर और टाइटल सांग को भी जस का तस हिंदी में अनुवाद कर इस्तेमाल कर लाया गया है। इससे पहले भी जुनैद रीमेक में काम कर चुके है, उनकी पिछली फिल्म लव यापा भी तमिल फिल्म लव टुडे का हिंदी रीमेक थी। जबकि आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘सितारे जमीन पर’ भी रीमेक थी, ऐसे में उनके प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म ‘एक दिन’ भी थाई फिल्म की रीमेक बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म के पोस्टर को लेकर आमिर खान को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘रीमेक का बेताज बादशाह आमिर सर वापस आ गए हैं।‘ वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब मुझे याद आया, मुझे लगा था कि ये किसी पुरानी फिल्म के पोस्टर जैसा दिखता है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘कुछ अलग क्यों नहीं करते, जो ऑरिजनल से मिलता-जुलता ना हो?