BJP-Congress-AIMIM Alliance : बीजेपी के गठबंधन प्रयोग पर उठे सवाल, फडणवीस ने दावा खारिज किया

BJP-Congress-AIMIM alliance: Questions raised over BJP's alliance experiment, Fadnavis dismisses the claim
BJP-Congress-AIMIM alliance: Questions raised over BJP's alliance experiment, Fadnavis dismisses the claim

BJP-Congress-AIMIM Alliance : महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बाद से राज्य में एक नया बवाल शुरू हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने नगर निगम में सरकार बनाने के लिए पहले शिंदे की शिवसेना के खिलाफ कांग्रेस से और अब बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन कर लिया है। हालाँकि सीएम फडणवीस ने इस दावे को एक सिरे से खारिज कर दिया है।

CM फडणवीस ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस और AIMIM के साथ कोई भी गठबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर कोई स्थानीय नेता इस तरह का फैसला लेता है, तो ये अनुशासन के खिलाफ होगा और उसपर कार्रवाई की जाएगी। 

इस मामले में शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “अंबरनाथ और अकोट में क्या हुआ? ये बीजेपी के रवैये को दर्शाता है। सत्ता में बने रहने के लिए ये किसी के साथ भी गठबंधन करने को तैयार हैं।”

बता दें कि बीजेपी ने ठाणे की अंबरनाथ नगर निगम सीट पर कांग्रेस से गठबंधन करते हुए सरकार बना ली है। वहीं, अब बीजेपी ने अकोला जिले की अकोट नगर निगम में AIMIM से गठबंधन की घोषणा की है।