Bihar New NDA Government : भाजपा कोटे के 14 दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी, 10 नए चेहरे शामिल

Bihar's new NDA government14 senior BJP ministers removed, 10 new faces inducted
Bihar's new NDA government14 senior BJP ministers removed, 10 new faces inducted

Bihar New NDA Government : एनडीए की नई सरकार में कई नए चेहरे नज़र आयेंगे तो वही कई पुराने चहेरों को अगले 5 साल के लिए आराम दिया गया है। इस बार जिन मंत्रियों को जगह नहीं दी गयी है उनमे पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से लेकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के अतिरिक्त प्रेम कुमार समेत 14 विधायको के नाम सम्मिलित हैं। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में सम्पन्न हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अतिरिक्त 26 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमे दस नए चेहरे हैं, जो पहली बार एनडीए सरकार में मंत्री बने हैं।

जिन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं दी गयी

पूर्व श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, पूर्व पिछड़ा एवं अति पिछड़ा मंत्री हरि सहनी, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री जनक राम की नई सरकार में मंत्री पद से छुट्टी हो गई यानी कि इन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं दी गयी। इतना ही नहीं, जाले से जीते पूर्व नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा, पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, कुढ़नी से चुने गए पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और पूर्व पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह को भी इस बार मन मारकर ही काम चलाना पड़ेगा।

इस लिस्ट में अमनाैर से जीते पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू का नाम भी शामिल है। वहीँ बिहार शरीफ से जीते पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, छातापुर के विधायक व पूर्व पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू के हाथ भी इस बार कुछ नहीं लगा। पूर्व गन्ना एवं उद्योग मंत्री रहे हरसिद्धी विधायक कृष्णनंदन पासवान भी निराश हुए, मोतीलाल का टिकट पहले ही काट दिया गया था।

नौ और मंत्री शामिल किये जाने की संभवना 

सूत्रों की माने तो अभी इस मंत्रिमंडल में नए और मंत्री शामिल किये जा सकते है। अभी जहाँ सीएम के साथ 27 मंत्री ही सरकार में शामिल हैं, वहीँ अधिकतम नौ मंत्रियों को अभी और जगह दी जाने की संभवना बनी हुयी है, जिसके बाद राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री हो जायेंगे।

नए चेहरों पर खेला दाव

नए मंत्रिमंडल में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास के दो मंत्री बनाए गए हैं, कमाल की बात ये है कि दोनों का ही नाम संजय हैं। जी हां, बता दे कि महुआ से तेज प्रताप यादव को हराने वाले संजय कुमार सिंह और बखरी से विधायक संजय कुमार को पहली बार मंत्री बनाया गया है। उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है, जो कि उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे हैं और वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इनके अलावा भाजपा से रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार को, तो रालोमो के दीपक प्रकाश को मौका दिया गया है ।