WPL 2026 Latest News: जानिए कौन हैं नंदनी शर्मा? जिन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर सभी को चौंकाया

WPL 2026 Latest News: डब्ल्यूपीएल 2026 (WPL 2026) के चौथे मैच में नंदनी शर्मा (Nandani Sharma) ने पांच विकेट और एक हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वह दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। जी हां, दीप्ति शर्मा के बाद वह देश की दूसरी और पहली तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने हैट्रिक ली है। यह कारनामा गुजरात की पारी के आखिरी ओवर में हुआ। नंदनी शर्मा ने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर के विकेट लेकर 5/33 के आंकड़े के साथ अपनी गेंदबाजी समाप्त की।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Cricket News: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की बढ़ी मुश्किलें, स्पॉन्सरशिप को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

WPL 2026 Latest News: कौन हैं तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा?
यह युवा तेज गेंदबाज चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, जिन्होंने धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और महिला क्रिकेट लीग की नीलामी में डीसी ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण वे सुर्खियों में आईं, जहां उन्होंने न केवल विकेट लिए, बल्कि पारी के अंत में कुछ महत्वपूर्ण रन भी बनाए।

WPL 2026 Latest News: नंदनी शर्मा ने की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ
हैट्रिक लेने के बाद नंदनी ने अपनी कप्तान जेमिमा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कप्तान और शेफाली वर्मा हर गेंद से पहले उनसे बात करती थीं, जिससे उन्हें अपनी रणनीति पर अमल करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि, “मैं सिर्फ अपने लक्ष्य पर गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी। शेफाली और जेमिमा हर गेंद से पहले मुझसे बात कर रही थीं और योजना सीधी-सादी थी—स्टंप पर आक्रमण करना। मुझे हैट्रिक की उम्मीद नहीं थी, लेकिन टीम मुझे लगातार भरोसा दिला रही थी कि विकेट जरूर मिलेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “अपने पहले ओवर के बाद, मुझे एहसास हुआ कि बल्लेबाज मेरी जानी-पहचानी गेंद को अच्छी तरह समझ रहे हैं, इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी में बदलाव करने का फैसला किया, और शुक्र है कि यह कारगर साबित हुआ। मेरे भाई, मां और एक करीबी दोस्त मैदान पर मौजूद थे, जबकि बाकी परिवार घर से मैच देख रहा है। वे सभी बेहद सहयोगी रहे हैं।” 24 वर्षीय नंदनी ने यह भी बताया।