WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा ने रचा इतिहास, WPL इतिहास में नाम दर्ज

WPL 2026: Delhi Capitals' Nandini Sharma creates history, etches her name in WPL history
WPL 2026: Delhi Capitals' Nandini Sharma creates history, etches her name in WPL history

WPL 2026 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की युवा गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने हमेशा हमेशा के लिए अपना नाम इस लीग के इतिहास में दर्ज करवा लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए नंदिनी ने एक ही मैच में 5 विकेट लिए, जिसमे एक हैट्रिक शामिल है, जिसके बाद इस लीग में 5 विकेट लेते हुए हैट्रिक बनाने वाली वो दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं, इतना ही नहीं ये उनके करियर की भी पहली हैट्रिक है।

रविवार यानी 11 जनवरी को तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच के 20वें ओवर में जादुई गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में कुल 4 विकेट झटके, जिसमें अंतिम तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। अंतिम ओवर की 2 गेंद पर काश्वी गौतम को हेनरी के हाथों कैच आउट कराने के बाद, ओवर की 4, 5 और 6 गेंद पर क्रमश:
कनिका आहूजा (स्टंप आउट), राजेश्वरी गायकवाड़ (बोल्ड) और रेणुका सिंह (बोल्ड) के विकेट झटक अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया।

WPL इतिहास की चौथी और किसी भारतीय द्वारा ली गई दूसरी हैट्रिक है, इससे पहले भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने हैट्रिक ली थी। नंदिनी ने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। उन्होंने इसी मैच में सोफी डिवाइन को भी आउट कर शतक बनाने से रोका था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद नंदिनी शर्मा ने टूर्नामेंट में पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है। नंदिनी दो मैचों में 7 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई हैं। उनके बाद अमेलिया कर और निकोला कैरी ने पांच-पांच विकेट लिए हैं।