IPL Mini Auction: KKR ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा, ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात

IPL Mini Auction: KKR buys Cameron Green for ₹25.20 crore; young players attract huge bids at the auction.
IPL Mini Auction: KKR buys Cameron Green for ₹25.20 crore; young players attract huge bids at the auction.

IPL Mini Auction: मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा है, जिसके बाद वो IPL के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। बता दे कि ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हे 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीँ ऋषभ पंत IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, उनके 27 करोड़ में खरीदा गया है। 

CSK ने उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय प्रशांत वीर और राजस्थान के 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा को एक समान धनराशी यानी कि 14.20 करोड़ में ख़रीदा हैं। इनके अलावा, जम्मू एंड कश्मीर के आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपए में में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में, जबकि बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ दिए है। वहीँ RCB ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को और LSG ने एनरिक नॉर्त्या को 2-2 करोड़ में खरीदा। जबकि RR ने स्पिनर्स रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ में खरीदा है।

बता दे कि भले ही कोलकाता ने कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा हो मगर ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे, 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा किये जाएंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पिछले साल BCCI ने ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय की थी, ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।

इस ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने अपने पहले खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनॉली को 3 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। SRH ने पंजाब के विकेटकीपर बैटर सलिल अरोरा को 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा।