IND vs SA ODI 2025 : आज से ODI के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू, जाने और क्या खास है आगामी टेस्ट में

IND vs SA ODI 2025: Online ticket sales for the ODI begin today. Find out what else is special about the upcoming Test
IND vs SA ODI 2025: Online ticket sales for the ODI begin today. Find out what else is special about the upcoming Test

IND vs SA ODI 2025 : 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ हैं। वहीँ दर्शको को आकर्षित करने के लिए स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमर कस ली है। मैच से जुडी अपडेट देते हुए जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया दोनों टीमें 27 नवंबर को चाटर्ड प्लेन से रांची पहुंच जाएगी, जहाँ से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जाएगा।

बच्चों को प्रवेश के लिए अलग टिकट अनिवार्य

सूत्रों की माने तो 21 नवंबर यानी आज से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी, वहीँ 25 नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्टेडियम टिकट काउंटर पर ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू की जाएगी। बच्चों को प्रवेश के लिए अलग टिकट लेना अनिवार्य होगा, चाहे वो किसी भी उम्र के हो।

टिकट की कीमत  और नियम 

जेएससीए ने टिकटों की कीमत भी जारी करते हुए बताया कि वींग एक के लोअर टियर के लिए 1600 रुपए देने होंगे, वहीं अपर टियर के लिए 1300 रुपए, विंग बी के लिए टिकटों की कीमत लोअर टियर में 2200 रुपए, अपर टियर में 1700 रुपए, विंग डी में लोअर टियर की कीमट 2200 रुपए, स्पाइस बॉक्स के लिए 1700 रुपए, ईस्ट-वेस्ट हिल के लिए 1200 रुपए तय की गयी है । इसके अलावा विंग सी के अपर टियर के लिए 1300 रुपए, जबकि लोअर टियर के लिए 1600 रुपए फीस रखी गयी है।

दर्शको से अपील की गयी है कि वो पानी की बोतल के अलावा कोई भी खाद्य पदार्थ साथ में लेकर स्टेडियम न आये, साथ ही एक टिकट पर एक बार ही प्रवेश मिलेगा। टिकट पर लिखे ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ विंग के हिसाब से ही प्रवेश मिलेगा, गलत कतार में खड़े होने पर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। इस स्टेडियम में करीबन 39,000 दर्शकों की क्षमता है।

कल होगा दोनों टीम के बीच आखिरी टेस्ट 

दोनों टीम के बीच शनिवार से दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बीते गुरुवार को कोटक ने कहा कि हर तरफ गौतम गंभीर, गौतम गंभीर हो रहा है, मैं इसलिए ऐसा कह रहा हूं कि क्योंकि मैं स्टाफ हूं और मुझे बुरा लग रहा है। यह कोई तरीका नहीं है। कई बार लगता है कि आलोचना एजेंडे के चलते हो रही है। शायद कुछ लोगों का व्यक्तिगत एजेंडा है। उन्हें शुभकामनाएं, लेकिन यह बहुत खराब है