Sunapha Yoga: कल दिन सोमवार तिथि 15 दिसंबर को पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी है, जिसके कारण कल पौष संक्रांति का भी संयोग बनने जा रहा है। बता दे कि कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला के नाम से भी जाना जाता है। कल चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने जा रहा है जिससे कल चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग योग बन रहा है, साथ ही साथ कल चंद्रमा से दूसरे भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह के होने से सुनफा योग का भी संयोग बना है। कल ही के दिन सूर्य से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से वाशी योग और इन सब योगों के बीच कल चित्रा नक्षत्र के संयोग में शोभन योग भी बन रहा है। ऐसे में कल भगवान विष्णु की कृपा और सुनफा योग के संयोग से 5 राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है।
मेष राशि : कल का दिन मेष राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के जातक कोई नया काम शुरू कर सकते है। बिजनेस में कमाई के मौके मिलेंगे। इतना ही नहीं कोर्ट कचहरी के काम में भी सफलता मिलने का योग बना है। वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे। शिक्षा के मामले में भी दिन अच्छा है। मगर याद रहे कि आपकी साढेसाती भी चल रही है इसलिए भाग्य के साथ परिश्रम का सामंजस्य भी जरूरी है।
मिथुन राशि : इस राशि के जातको के लिए कल का दिन आर्थिक मामले में लाभदायक रहेगा, ऐसे में किसी निवेश या पूर्व में किए काम का फायदा आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव या परेशानी अब हल होती नज़र आ रही है, जिसके चलते आप राहत की सांस ले पाएंगे। आपको कल उपहार और सम्मान भी मिल सकता है।
सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए कल का दिन प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य आगे ले जाएगा। आपकी कोई मुराद पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। बिजनेस और काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी सफल रहेगी। नौकरी में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि : इस राशि के जातको के लिए कल का दिन आर्थिक मामले में सफलता भरा हो सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, अधिकारीवर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आप विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
मकर राशि : इस राशि के जातको के लिए कल का दिन काफी बेहतर रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी।

