Vande Mataram News : केंद्र सरकार ने बुधवार सुबह नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजना अनिवार्य कर दिया है। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामान वंदे मातरम में भी सभी लोगों को खड़े होकर इसका सम्मान करना होगा, हालाँकि सिनेमा हॉल में फिल्मों के दौरान यह नियम लागू नहीं होगा।
महत्वपूर्ण है कि 1937 में कांग्रेस द्वारा हटा दिए गए चार छंदो को भी इसमें शामिल किया गया है, जिसके चलते गीत के पूरे छह छंद बजाए जाएंगे । केंद्रीय गृह मंत्रालय के इन नए नियमों के तहत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के तुरंत बाद बजाया जाएगा।
सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों में लागू होने के साथ साथ पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में भी बजाया जाएगा। राष्ट्रपति के किसी भी कार्यक्रम में उनके आने-जाने के समय यह गीत बजना जरूरी होगा। राष्ट्रपति या राज्यपालों के आगमन, प्रस्थान, उनके भाषण से पहले और बाद में भी यह नियम लागू होगा।

