Vande Bharat Sleeper Features : 17 जनवरी से कामाख्या–हावड़ा रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर, इसकी विशेषताएं जाने

Vande Bharat Sleeper's features: The Vande Bharat Sleeper train will run on the Kamakhya-Howrah route from January 17th, know its features
Vande Bharat Sleeper's features: The Vande Bharat Sleeper train will run on the Kamakhya-Howrah route from January 17th, know its features

Vande Bharat Sleeper Features : कोलकाता और गुवाहाटी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर 17 जनवरी से चलेगी, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए आगे बताया कि यह ट्रेन 6 दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी। इतना ही नहीं, 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी, जिनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएंगी।

गुरुवार को दिल्ली में हुए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह के दौरान रेल मंत्री ने इस मामले में बात की। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे में 2026 में एक बड़ा बदलाव करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जायेगा। रेलवे में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका अपनाया जाएगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका पेश किया जाएगा, ताकि भारत के स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमाग रेलवे से जुड़ सकें।

वंदे भारत स्लीपर की विशेषताएं :

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी का किराया ₹2,300, जबकि सेकेंड एसी का किराया ₹3,000 और फर्स्ट AC का किराया करीब ₹3,600 तय किया गया है।
  • 30 दिसंबर को इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका।
  • स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं।