JEE Main Result 2026 : जेईई मेन सेशन 1 का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

JEE Main Result 2026: JEE Main Session 1 scorecard released, here's how to download your scorecard
JEE Main Result 2026: JEE Main Session 1 scorecard released, here's how to download your scorecard

JEE Main Result 2026 : JEE Main 2026 Session 1 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। National Testing Agency (NTA) ने आधिकारिक तौर पर JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

  • “JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें

  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें

  • कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें

  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा

  • भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

इस वर्ष जेईई मेन सेशन 1 के लिए कुल 13,55,293 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 13,04,653 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत छात्रों का 96.26 प्रतिशत है। परीक्षा में शामिल छात्रों में 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 महिला उम्मीदवार थीं।

इस बार 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है। ये छात्र देश के अलग-अलग राज्यों से हैं, जिनमें दिल्ली (एनसीटी), आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना शामिल हैं।

टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:

  1. श्रेयस मिश्रा – दिल्ली (एनसीटी)

  2. नरेंद्रबाबू गारी मथीथ – आंध्र प्रदेश

  3. शुभम कुमार – बिहार

  4. कबीर छिल्लर – राजस्थान

  5. चिरंजीब कर – राजस्थान

  6. भावेश पत्र – ओडिशा

  7. अनय जैन – हरियाणा

  8. अर्णव गौतम – राजस्थान

  9. पसला मोहित – आंध्र प्रदेश

  10. माधव विरडिया – महाराष्ट्र

  11. पुरोहित निमय – गुजरात

  12. विवान शरद महिश्वरी – तेलंगाना