DelhiJaipurTrain: दिल्ली–जयपुर गरीब रथ एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला: कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

Illustration of fourteen passengers walking away from a bus near the Pakistan border under a cloudy sky, symbolizing religious discrimination.
Passengers gathered near the Delhi–Jaipur Garib Rath Express after smoke was seen rising from one of the coaches near Tijara Phatak in Alwar district on Friday.

DelhiJaipurTrain : राष्ट्रीय डेस्क | अलवर (राजस्थान) शुक्रवार दोपहर दिल्ली–जयपुर गरीब रथ एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान के अलवर ज़िले के तिजारा फाटक के पास ट्रेन के एक कोच के नीचे से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना करीब सुबह 11:45 बजे की बताई जा रही है। धुआं उठते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया।

 यात्रियों में दहशत, ट्रेन रोकी गई

जैसे ही कोच के नीचे से धुआं निकलने लगा, यात्रियों ने घबराकर ट्रेन रोक दी और कोच से नीचे उतरकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। कुछ ही देर में रेलवे कर्मचारी और इलेक्ट्रिशियन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Read More; Noida green crackers :गौतमबुद्ध नगर में दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइन

 जांच में खुलासा: जाम ब्रेक से हुआ घर्षण और धुआं

प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन के एक कोच के ब्रेक जाम हो जाने के कारण अत्यधिक घर्षण और गर्मी उत्पन्न हुई, जिससे धुआं और हल्की आग लग गई।
रेलवे स्टाफ ने तुरंत ऑनबोर्ड फायर कंट्रोल सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया। पूरी प्रक्रिया में करीब 45 मिनट लगे, जिसके बाद ब्रेक सिस्टम को ठंडा कर ठीक किया गया।

करीब एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन

घटना के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक तिजारा फाटक के पास रुकी रही। जब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई, तो यात्रियों को वापस ट्रेन में बैठाया गया और ट्रेन अलवर जंक्शन के लिए रवाना हो गई। वहां से आगे जयपुर–अजमेर मार्ग पर अपनी यात्रा जारी रखी।

Read More: Vande Bharat special trains: दिवाली-छठ पर यात्रियों को इंडियन रेलवे का बड़ा तोहफा, नई दिल्ली–पटना के बीच चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

 यात्रियों के बयान

दिल्ली से यात्रा कर रहे यात्री महेंद्र ने बताया, “ट्रेन अचानक रुक गई, और जब हम नीचे उतरे तो देखा कि एक कोच के नीचे से सफेद धुआं निकल रहा था। कुछ देर तक तो लगा आग लग गई है।”

 रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी

रेलवे इलेक्ट्रीशियन सर्वेश चौधरी ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड टीम एहतियात के तौर पर मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी। वहीं स्टेशन मास्टर राजेश मीना ने बताया कि “खैरथल स्टेशन से रवाना होने के कुछ मिनट बाद यात्रियों ने धुआं देखकर चेन खींची। बाद में जांच में पता चला कि यह ओवरहीटेड ब्रेक पैड के कारण हुआ था।”

Read More: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा बदलाव! दीपावली-छठ भीड़ को देखते हुए बदले गए प्लेटफॉर्म, टिकट बिक्री पर अस्थायी रोक