Bihar Election Result पटना : बिहार चुनाव में इस बार मोदी-नितीश की जोड़ी ने 2010 के बाद के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। एनडीए ने 202 सीटें जीत एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है, जिसमे 89 सीटों के साथ भाजपा ने अपना परचम लहराया वहीँ जदयू ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीँ दूसरी तरफ नवगठित इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के लिए राहत रही कि संस्थापक आइपी गुप्ता सहरसा से चुनाव जीत गए।
नव गठित जन सुराज पार्टी के सभी 240 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव हार गए, जबकि लोजपा (रा) ने अपना पूरा दमखम दिखाते हुए 28 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की।
सबसे बुरा हशर महागठबंधन का हुआ, जो इस चुनावी त्यौहार में अपना एजेंडा तय करने में पूरी तरह असफल रहा। रोजगार, महंगाई, शिक्षा और कृषि जैसे बड़े मुद्दे जरूर उठाए गए, मगर बात नहीं बन पाई, वहीँ एनडीए ने विकास, कानून-व्यवस्था और स्थिर सरकार के माडल को कुछ इस तरह पेश किया कि बात बन गयी। तेजस्वी यादव का जादू भी नाकाम रहा।
BJP हेडक्वार्टर में फूट-फूटकर रोए लालू यादव?#BiharElection2025 #BiharResult #ResultsWithNews18 @RubikaLiyaquat | @AMISHDEVGAN pic.twitter.com/23jCYbDpWR
— News18 India (@News18India) November 14, 2025
इस चुनाव में जो विशेष रहा :-
- 73,572 मतों से रुपौली से जदयू के कलाधर मंडल ने बीमा भारती को हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की
- 27 मतों से आरा जिले के संदेश में जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह ने सबसे छोटी जीत दर्ज की।
- अलीनगर से जीत दर्ज करने वालीं मैथिली ठाकुर सबसे कम उम्र की विधायक बनी, उनकी उम्र अभी 25 वर्ष हैं।
- जदयू विधायक हरिनारायण सिंह व बिजेन्द्र यादव सबसे उम्रदराज विधायक इस चुनाव में, उनकी उम्र 79 वर्ष है।
इसके अलावा तारापुर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद के अरुण कुमार को 45843 मतों से हराया, तो निर्दलीय जीतकर मंत्री बने सुमित कुमार सिंह चकाई सीट से हार गए। तेजस्वी यादव राधोपुर से भाजपा के सतीश कुमार से 14532 मतों से जीते, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा सीट बचाने में असफल रहे।
इतना ही नहीं, इस बार भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव का जादू भी नहीं चल सकता वो छपरा सीट से भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए, वही राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव पार्टी बनाकर महुआ से चुनाव लड़े, मगर बात नहीं बनी।

