Holi Car Bike Color Removal Tips: पक्का रंग हटाने के आसान तरीके

Holi Car Bike Color Removal Tips
Holi Car Bike Color Removal Tips

Holi Car Bike Color Removal Tips: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और मस्ती का प्रतीक है। जैसे ही होली नजदीक आती है, बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की रौनक बढ़ जाती है। लेकिन जहां एक ओर रंगों का यह पर्व उत्साह लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह हमारी गाड़ियों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। खासकर तब, जब कार, बाइक या स्कूटर पर पक्का रंग लग जाए। कई बार यह रंग इतना चिपक जाता है कि साधारण पानी या कपड़े से साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गलत तरीका अपनाने से गाड़ी के पेंट को नुकसान पहुंच सकता है।

क्यों खतरनाक हैं पक्के रंग?

आजकल होली में इस्तेमाल होने वाले कई रंग कैमिकल बेस्ड होते हैं। ये रंग गाड़ी की बॉडी पर सूखने के बाद जिद्दी दाग छोड़ सकते हैं। अगर इन्हें समय रहते साफ न किया जाए, तो ये पेंट की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोग घबराकर तेज डिटर्जेंट या हार्ड ब्रश का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे खरोंच पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

सही क्लीनिंग का तरीका क्या है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि गाड़ी धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर या सर्फ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डिटर्जेंट में मौजूद केमिकल्स पेंट की चमक कम कर सकते हैं और सूखने के बाद सफेद दाग छोड़ सकते हैं। इसके बजाय हल्के कार शैम्पू या माइल्ड शैम्पू का उपयोग करें।

गाड़ी धोने से पहले सूखे कपड़े से धूल साफ कर लें। फिर बाल्टी में पानी और शैम्पू मिलाकर सॉफ्ट स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें। कोशिश करें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें।

जिद्दी दाग हटाने का घरेलू उपाय

अगर रंग काफी पक्का हो गया है, तो एक आसान घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए एक मग में थोड़ा पानी लें और उसमें शैम्पू मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-सा टूथपेस्ट और आधा पैकेट ENO डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस घोल को पुराने, मुलायम टूथब्रश से दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाएं।

ENO में मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट और साइट्रिक एसिड रंग की पकड़ को ढीला करने में मदद करते हैं। ध्यान रहे कि ब्रश ज्यादा सख्त न हो और रगड़ते समय ज्यादा दबाव न डालें। बाद में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।

गाड़ी की चमक कैसे बरकरार रखें?

कई बार रंग हट जाता है, लेकिन गाड़ी की पुरानी चमक वापस नहीं आती। ऐसे में शाइन स्प्रे या कार पॉलिश का इस्तेमाल किया जा सकता है। गाड़ी पूरी तरह सूखने के बाद शाइन स्प्रे लगाएं और साफ, सूखे कपड़े से हल्के हाथों से पॉलिश करें। बाजार में किफायती दामों पर ऐसे स्प्रे उपलब्ध हैं, जो गाड़ी को नई जैसी चमक दे सकते हैं।

होली पर गाड़ी को सुरक्षित रखने के टिप्स

  • होली के दिन अगर जरूरी न हो तो गाड़ी बाहर न निकालें।

  • बाहर पार्क करनी पड़े तो वाटरप्रूफ कवर से ढकें।

  • इंटीरियर को बचाने के लिए सीट और डैशबोर्ड को कवर करें।

  • गाड़ी में एक साफ कपड़ा जरूर रखें, ताकि तुरंत सफाई की जा सके।

  • होली से पहले वैक्स या टेफ्लॉन कोटिंग करवाना फायदेमंद रहता है। इससे रंग की पकड़ कमजोर हो जाती है और बाद में सफाई आसान हो जाती है।

थोड़ी-सी सावधानी और सही तरीके अपनाकर आप होली की मस्ती भी कर सकते हैं और अपनी गाड़ी की चमक भी बरकरार रख सकते हैं।