Food Safety: स्टील के बर्तन अपनी मजबूती, टिकाऊपन और लंबे समय तक चलने की क्षमता के कारण भारतीय घरों में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाते हैं। अधिकतर लोग मानते हैं कि स्टील हर तरह के भोजन के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह पूरी तरह सही नहीं है।
कुछ खाद्य पदार्थ स्टील के संपर्क में आने पर रासायनिक प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं, जिससे स्वाद बिगड़ सकता है और लंबे समय में सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि किन चीजों को स्टील के बर्तन में बिल्कुल न रखा जाए।
1. दही को स्टील में लंबे समय तक न रखें
दही में प्राकृतिक एसिड होता है। यदि इसे लंबे समय तक स्टील के बर्तन में रखा जाए तो इसका स्वाद अधिक खट्टा हो सकता है और यह जल्दी खराब भी हो सकती है। दही की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने के लिए कांच, मिट्टी या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के बर्तन बेहतर विकल्प हैं।
2. कटे हुए फल स्टील के बर्तन में न रखें
तरबूज, पपीता, सेब, संतरा या आम जैसे कटे फलों को स्टील में रखने से उनका रंग बदल जाता है और स्वाद भी खराब हो सकता है। स्टील के साथ फलों की रासायनिक प्रतिक्रिया ताजगी कम कर देती है और पोषक तत्व भी प्रभावित होते हैं।
कांच या मिट्टी के बर्तन इन फलों के लिए अधिक सुरक्षित हैं।
3. टमाटर और टमाटर आधारित व्यंजन स्टील में न स्टोर करें
टमाटर में एसिड की मात्रा अधिक होती है। स्टील के बर्तन में टमाटर की चटनी, सूप या सॉस रखने से उनका स्वाद फीका, अत्यधिक खट्टा या धातु जैसा हो सकता है।
साथ ही, लंबे समय तक स्टोर करने पर पोषक तत्व भी प्रभावित होते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ हमेशा सिरेमिक या कांच के बर्तन में रखना बेहतर होता है।

