The Villains Entry in Nagzilla : नागजिला को मिला दमदार खलनायक, कार्तिक आर्यन बनेंगे इच्छाधारी नाग

Villain's entry in Nagzilla: Nagzilla gets a powerful villain, Kartik Aaryan to play a shape-shifting snake
Villain's entry in Nagzilla: Nagzilla gets a powerful villain, Kartik Aaryan to play a shape-shifting snake

The Villains Entry in Nagzilla : एक बार फिर कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म नागजिला को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्री-प्रोडक्शन का अहम काम अभी बाकी है, जिसकी वजह से मेकर्स ने रिलीज को टालने का फैसला लिया है। नागजिला  में जहां कार्तिक आर्यन मेन लीड में नजर आएंगे, वहीं फिल्म के विलेन का किरदार भी कहानी की रीढ़ माना जा रहा है। इसी वजह से मेकर्स लंबे समय से इस रोल के लिए एक दमदार और प्रभावशाली चेहरे की तलाश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में खलनायक की भूमिका के लिए अभिनेता और सांसद रवि किशन का नाम फाइनल किया गया है।

हालांकि इसको लेकर अभी तक ना तो रवि किशन और ना ही फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रवि किशन फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “कहानी में कार्तिक आर्यन का किरदार जितना अहम है, उतना ही जरूरी विलेन का रोल भी है। फिल्म निर्माताओं को लगा कि रवि किशन इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। वह एक बेहतरीन और अनुभवी अभिनेता हैं।” फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग ‘प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद’ के किरदार में नजर आएंगे।

नागजिला से उनका पहला लुक अप्रैल 2025 में रिलीज किया गया था। उस वक्त करण जौहर ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर! #नागजिला – नाग लोक का पहला कांड।” गौरतलब है कि फिल्म पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।