TV Actors Ashlesha And Sandeep’s Wedding : 23 साल लंबे लिव-इन के बाद टीवी स्टार्स अश्लेषा और संदीप ने शादी की

TV Actors Ashlesha And Sandeep's Wedding: After a 23-year-long live-in, TV stars Ashlesha and Sandeep got married.
TV Actors Ashlesha And Sandeep's Wedding: After a 23-year-long live-in, TV stars Ashlesha and Sandeep got married.

TV Actors Ashlesha And Sandeep’s Wedding : टीवी सीरियल के सेट से शुरू हुयी प्रेम कहानी, फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे और फिर शादी, फिल्मी सी लगने वाली ये सच्चाई है, टीवी के मशहूर कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना की, जिनकी मुलाकात ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सेट पर हुयी और 23 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों ने शादी रचा ली है।

सोशल मीडिया पर अश्लेषा और संदीप की शादी की तस्वीरें चर्चा बटोर रही है, जिनमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे है। अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 16 नवंबर 2025 को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में शादी रचाई । शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से आयोजित की गयी, जिसमे सिर्फ परिवार व करीबी लोग शामिल हुए थे। कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।

41 वर्षीय अश्लेषा सावंत ने पाउडर पिंक कलर की साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहने हुए है। वह ब्राइडल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, संदीप आइवरी कलर की शेरवानी में जच रहे थे।