Shahrukh Pays Tribute To Dharmendra : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता और बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहना पुरे सिनेमा जगत की हानि है। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं, जिनमे सुपरस्टार शाह रुख खान भी शामिल है।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने धर्मेंद्र को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जिसमे उन्होंने अपने दिल की बात को जगजाहिर किया। किंग खान की पोस्ट बेहद भावुकता भरी है ।
सोशल मीडिया एक्स पर शाहरुख ने अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा –
Rest in Peace Dharam ji. You were nothing short of a father figure to me… thank u for showering me with blessings and love the way you did. An inconsolable and irreplaceable loss to not just his family, but to cinema and film lovers world over. You are immortal… and your soul…
यानी कि उन्होंने लिखा कि रेस्ट इन पीस धर्म जी, आप मेरे लिए पिता समान थे। जिस तरह से आपने मुझे, प्यार और आशीर्वाद दिया, उसे लिए ताउम्र आपका धन्यवाद। आपका जाना न सिर्फ आपके परिवार के लिए बल्कि दुनियाभर के सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा झटका है। आप अमर हैं और आपका आत्मा आपकी शानदार फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के जरिए हमेशा जिंदा रहेगी। हमेशा प्यार।

