नई दिल्ली: देशभक्ति से भरी फिल्म ‘मिशन भारतम’, जो भारत की खुफिया एजेंसी फअह पर आधारित है, अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की टीम रिलीज की तैयारियों में व्यस्त है और प्रमोशन के लिए कई मीडिया हाउस और ब्रांड्स के साथ collaboration कर रही है। ‘मिशन भारतम’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है और इसके जल्द ही सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। इस सिलसिले में ‘मिशन भारतम’ की टीम दिल्ली में आई थी। फिल्म के अभिनेता-निर्देशक हेरांब त्रिपाठी और लेखक-निर्देशक बंटी दुबे ने ‘मिशन भारतम’ के रिलीज के संबंध में प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं।
इस मौके पर उन लोगों ने अपनी आगामी फिल्म ‘अधर्मी’ के बारे में भी बातें कीं। उन्होंने जानकारी दी कि ‘अधर्मी’ की की पटकथा का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इसके लिए अनेक प्रमुख लोगों और संस्थाओं से मुलाकात की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ये दोनों फिल्में भारतीय सिनेमा के विभिन्न विषयों को दर्शाती हैं, जिनमें दर्शकों को कुछ नया और रोमांचक देखने का मौका मिलेगा।

