Prabhas fans Bizarre Stunt : फिल्म द राजा साहब के लिए फैंस सिनेमाघर में मगरमच्छ लाए, वीडियो वायरल हुआ

Prabhas fans pull off a bizarre stunt: Fans bring a crocodile to the cinema hall for the film 'The Raja Saab', video goes viral
Prabhas fans pull off a bizarre stunt: Fans bring a crocodile to the cinema hall for the film 'The Raja Saab', video goes viral

Prabhas fans Bizarre Stunt : तेलुगु स्टार प्रभास के फैंस ने हैरत में डाल देने वाला कारनामा किया। दरअसल 9 जनवरी को, ‘द राजा साहब’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, वहीँ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लोग मगरमच्छ लेकर अंदर घुस गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि फिल्म के दृश्य में प्रभास का किरदार मगरमच्छ फेंकते हुए दिखाया गया है। इसी से प्रेरित होकर उनके फैंस भी मगरमच्छ लेकर सिनेमाघर में आ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे फैंस मगरमच्छ को अपने सिर के ऊपर उठाए हुए है और हॉल में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे कुछ दर्शक सन्न रह गए। बता दे कि ये नकली मगरमच्छ थे।

फिल्म की तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से की जा रही थी, हालाँकि इस बारे में बात करते हुए निर्माता टी. जी. विश्व प्रसाद ने पिंकविला को बताया, “हमें भारत के सबसे बड़े स्टार को लेकर एक काल्पनिक दुनिया बनानी थी। इसलिए, विजुअल एलिमेंट्स के साथ-साथ पृष्ठभूमि की कहानी भी काफी अलग है। इसका भूल भुलैया से कोई लेना देना नहीं है।”