Bigg Boss 19 Winner : रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के समापन के साथ ही विजेता का नाम भी सबके सामने आ गया है, इस सीजन के विजेता टीवी एक्टर गौरव खन्ना है। बता दे कि इस शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 फानइलिस्ट के तौर पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की जोड़ी पहुंची।
हमेशा के तरह सलमान खान ने दोनों फाइनलिस्ट के हाथों को पकड़े रहा और अंत में गौरव का हाथ उठाकर उन्हें इस सीजन का चैंपियन घोषित कर दिया। वोटिंग के मामले में भी गौरव खन्ना को फरहाना भट्ट से ज्यादा वोट मिले थे और यहीं कारण बना उनकी जीत का, जबकि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की रनर अप रहीं, वहीँ तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे और तान्या मित्तल और अमाल मलिक चौथे-पांचवे नंबर पर रहे।
जैसे ही गौरव खन्ना के विनर बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी, वैसे ही उन्हें बधाइयां देने वालों सैलाब सोशल मीडिया पर उमड़ पड़ा। ग्रैंड फिलाने में सिनेमा जगत के सितारों का भी जमावड़ा लगा रहा, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, पवन सिंह और सनी लियोनी जैसे सेलेब्स शामिल रहे।
मास्टरशेफ इंडिया के बाद बिग बॉस सीजन 19 गौरव खन्ना के करियर का दूसरा ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें वह विजेता बने हैं, जिसके साथ एक साल के भीतर दो बड़े रियलिटी शो जीतकर गौरव खन्ना ने इतिहास रच दिया है। बिग बॉस 19 को जीतने पर गौरव को एक चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये मिले हैं।
इस सीजन में फुल एंटरटेनमेंट पैकेज रहीं तान्या मित्तल को भले ही रोस्ट किया गया हो, मगर जनता का उन्हें प्यार भी मिला। उनके चार्म का मैजिक है कि बिग बॉस के सीजन के खत्म होते ही टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें काम का भी ऑफर दे दिया। जिसके बाद उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा करियर अच्छा होने वाला है।”

