‘धुरंधर’ की सफलता के बाद शांति और आध्यात्म की राह पर Akshaye Khanna, अलीबाग में बिता रहे सुकून भरे दिन

Akshaye Khanna
Akshaye Khanna

धुरंधर’ की कामयाबी के बाद जहां ज़्यादातर सितारे सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं, वहीं अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने एक बार फिर अपने स्वभाव के मुताबिक़ लाइमलाइट से दूरी बना ली है। अदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मिल रही सराहना के बीच अभिनेता इन दिनों अपने अलीबाग स्थित घर में शांत और निजी समय बिता रहे हैं।

लाइमलाइट से दूर, सादगी भरे पल
हाल ही में अक्षय खन्ना के इस सादे और आध्यात्मिक समय की झलक सामने आई, जब पुजारी शिवम म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अक्षय अपने अलीबाग वाले घर पर वास्तु शांति हवन करते नजर आए। तीन पुजारियों के साथ बैठे अक्षय सफेद शर्ट और नीली जींस में दिखे — बिल्कुल उनके सादे और शांत व्यक्तित्व की तरह।

पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए शिवम म्हात्रे ने लिखा कि अभिनेता के घर पारंपरिक और भक्तिपूर्ण पूजा कराने का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात थी। उन्होंने अक्षय के शांत स्वभाव, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा की भी खूब तारीफ की।

इसके साथ ही उन्होंने अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि अभिनय में उनकी एक अलग ही क्लास है। ‘छावा’ में दमदार भूमिका, ‘धुरंधर’ में तीखा और प्रभावशाली किरदार, ‘दृश्यम 2’ में संयमित अभिनय और ‘सेक्शन 375’ में गंभीर व यथार्थवादी भूमिका — हर फिल्म में अक्षय ने अपने अभिनय सफर को नई ऊंचाई दी है। सोच-समझकर चुनी गई भूमिकाओं और सार्थक सिनेमा के चलते वह दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के इस सुकून भरे अंदाज़ की जमकर तारीफ होने लगी। एक यूज़र ने लिखा, “एक ही साल में 500 करोड़ से ज्यादा की दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद भाई आराम कर रहा है।” वहीं दूसरे ने कहा, “इतनी बड़ी फिल्मों के बाद सीधे अलीबाग जाकर चिल — यही असली स्टारडम है।”

कई फैंस ने उनकी शांत आत्मविश्वास भरी शख्सियत की सराहना की। एक कमेंट में लिखा गया, “न शोऑफ, न अटेंशन की भूख — बस अपने काम पर फोकस।” वहीं एक फैन ने लिखा, “परफेक्शन के साथ काम करो और फिर गायब हो जाओ, यही अक्षय खन्ना की खासियत है।” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वह इस आराम के पूरी तरह हकदार हैं।

data-instgrm-version="14">

 

View this post on Instagram

 

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Shivam Guruji (@shivam_mhatre_guruji)

‘धुरंधर’ के लिए मिल रही तारीफ
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के अभिनय को लेकर तारीफों का सिलसिला अब भी जारी है। बलोच गैंग के खतरनाक सरगना रहमान डकैत के रूप में उनकी गंभीर और सधी हुई परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म के एक दृश्य में अरबी ट्रैक FA9LA पर उनका अचानक किया गया डांस भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना।

अदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं। आर. माधवन फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में नजर आते हैं।

फिल्म की कहानी रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमज़ा अली मज़ारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के लिए अहम जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से रहमान डकैत के गैंग में घुसपैठ करता है। रिलीज़ के समय मिली-जुली समीक्षाओं के बावजूद ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है और अब तक भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।