ग़ाज़ियाबाद। राज नगर एक्सटेंशन स्थित प्लैटिनम क्राउन बैंक्वेट में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीज़न–2 की टीम ‘ग़ज़ब ग़ाज़ियाबाद’ की आधिकारिक टी-शर्ट और जोशीला एंथम सॉन्ग लॉन्च किया गया, जिसने उपस्थित खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। इससे पहले यूपीकेएल ट्रॉफी टूर के गाजियाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
यूपीकेएल के सीईओ और संस्थापक संभव जैन ने ट्रॉफी टूर के माध्यम से कबड्डी प्रेमियों को बड़ी संख्या में लीग से जोड़ने पर जोर दिया। ग़ज़ब ग़ाज़ियाबाद के ओनर दीपक भाटी और कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यूपीकेएल मंच के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है और उनकी टीम भी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सीज़न–2 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार है।
टीम के कोच किरणपाल सिंह एवं गुलबीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर ग़ाज़ियाबाद विधायक संजीव शर्मा, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, आयुष त्यागी काकड़ा, कुणाल शर्मा, पप्पन शर्मा और अमन सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

