नोएडा में Nimbus ITES की नई ब्रांच का उद्घाटन, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार; AI और नेक्स्ट-जेन सॉल्यूशंस पर फोकस

नोएडा: बीपीओ और टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी निम्बस आईटीईएस (Nimbus ITES) ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा में अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी ने रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कंपनी के फाउंडर और एमडी संदीप प्रसाद ने उद्घाटन के मौके पर बताया कि नई ब्रांच के जरिए करीब 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। खास बात यह है कि इनमें 50 प्रतिशत अवसर महिलाओं और दिव्यांगों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, को-फाउंडर और सीईओ नितेश नागपाल ने बताया कि नोएडा की इस नई यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से नोएडा के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने निम्बस ग्रुप की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि कंपनी प्रदेश के आर्थिक विकास और ‘विकसित भारत’ मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 6.50.32 AM

इस अवसर पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसटीपीआई के एडिशनल डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार राय, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव और वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कंपनी के एमडी संदीप प्रसाद, सीईओ नितेश नागपाल, डायरेक्टर प्रतीक अग्रवाल, सीएफओ सौरभ शुक्ला और जीएम प्रीति शर्मा ने किया।

गौरतलब है कि निम्बस आईटीईएस वर्ष 2018 से बेंगलुरु, रांची और नोएडा में अपने कार्यालय संचालित कर रही है। यह नई ब्रांच कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा है, जो देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

निम्बस ग्रुप वर्तमान में 22 क्षेत्रीय भाषाओं में BFSI, एडटेक, रिटेल और गिग इकोनॉमी जैसे विभिन्न सेक्टर्स को सेवाएं प्रदान कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य इनोवेशन और ग्रोथ के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।