नई दिल्ली | पटपड़गंज विधानसभा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज पटपड़गंज विधानसभा के बेस्ट विनोद नगर क्षेत्र में एक भव्य एवं शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस कैंडल मार्च का नेतृत्व डॉ. कुलदीप भंडारी (समाजसेवी) ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और आम नागरिक शामिल हुए।
कैंडल मार्च में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ और पोस्टर लेकर यह संदेश दिया कि अंकिता भंडारी केवल उत्तराखंड की बेटी नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी है,
और उसे न्याय दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप भंडारी ने कहा कि यह कैंडल मार्च किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह न्याय, इंसाफ और मानवता की आवाज़ है।
उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक समाज की यह लड़ाई जारी रहेगी। कैंडल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और इसमें लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग उठाई। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि देश की जनता अब बेटियों के खिलाफ हो रहे अन्याय पर चुप नहीं बैठेगी।

