पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में R W Aवाणी विहार ने आज BSES के साथ मिलकर एक सोलर पैनल जागरूकता कैंप का अभियान वाणी विहार पार्क में किया; जिसमें BSES की टीम ने कॉलोनी के निवासियों को सोलर पैनल के लाभ की जानकारी दी; और उसके विषय में विस्तार पूर्वक बताया ।
Read More: Bardhaman Railway Station पर भगदड़, सात यात्री घायल — साल में तीसरी ऐसी घटना
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए (प्रधान विनोद जिंदल) ने बताया कि उनका उद्देश्य कॉलोनी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोलर सुविधा उपलब्ध कराना व उसकी जानकारी देना है ;जिससे कि बिजली के ब बिल से राहत मिल जाए ;इस कैंप में जानकारी दी गई जिसमें केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के सहयोग से लगभग 60% की छूट हर सोलर पैनल लगवाने वाले ग्राहक को दी जाएगी; एवं जो सोलर द्वारा अर्जित बिजली बीएसईएस को दी जाएगी उसका पैसा BSES सोलर पैनल कंस्यूमर को ₹3 यूनिट के हिसाब से BSES खरीद लेगा ;इस अवसर पर कॉलोनी निवासियों में काफी रुचि दिखाई दी और सभी ने अपने जो भी सवाल थे उनको क्लियर किया।
सभी का बड़े संतोषजनक तरीके से BSES की टीम ने जवाब दिया और सभी बड़ी प्रभावित रहे; दिल्ली में सोलर पैनल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की यह बहुत बड़ी मुहीम चल रही है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल किया जाए ! जनकपुरी डिस्टिक के क्षेत्र में R WA वाणी विहार द्वारा शुरू की गई जानकारी कैंप का यह पहला आयोजन था जिसकी शुरुआत R WA वाणी विहार ने अपने क्षेत्र से की !
विनोद जिंदल ( प्रधान)
R.W.A vani vihar (R)
9212366689

