नवसृजित ‘निलाया वरिष्ठ नागरिक मंच’ की ओर से वरिष्ठ जनों ने साथी को सम्मानित कर विदाई दी

गाजियाबाद। हम तुम रोड (मोरटा) के सेवन सिस्टर्स एरिया स्थित निलाया ग्रीन्स सोसायटी में नवसृजित ‘निलाया वरिष्ठ नागरिक मंच’ की ओर से अपने वरिष्ठतम साथी श्री विश्वम्भरनाथ द्विवेदी ( दुबे जी) को सम्मानित कर विदाई दी गई।

सोसायटी के सेंट्रल पार्क में 25 जुलाई को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य सत्येन्द्र प्रकाश (पत्रकार) के संयोजन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सादे समारोह में बुजुर्गों के सर्वाधिक चहेते दुबे जी को बोकारो स्टील प्लांट में मैनेजर पर्सनल रहे श्री एसएन दास एवं सुरेन्द्र लाल (पूर्व पोस्टमास्टर) ने फतेह बहादुर के सहयोग से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजकीय चिकित्सक डॉ. उमेशचन्द्र मिश्र ने अपनी ओर से दुबे जी को एक गुप्त (वस्त्रनुमा) तोहफा, तो पत्रकार ने स्वामी दयानन्द सरस्वती विरचित”सत्यार्थ प्रकाश” भेंट किया।

इस मौके पर संयोजक सत्येन्द्र प्रकाश ने प्रयागराज निवासी दुबे जी के शास्त्रज्ञान और स्मृति की चर्चा की, तो डॉ. मिश्र और रूपक श्रीवास्तव ने भी अपने वक्तव्यों में उनके प्रेमी स्वभाव की सराहना की। कार्यक्रम संयोजन में फतेह बहादुर का विशेष योगदान रहा और अशोक कुमार पांडे, शुभाशीष बनर्जी, अभय राम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। ब्रह्माकुमारी के सक्रिय सदस्य विजय मोहन, शत्रुघ्न शाही (संदेश से) और मंगू त्यागी आदि ने भी सम्मानित दुबे जी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की शुभ कामना व्यक्त की।