5 साल छोटे हीरो संग किया रोमांस, फिर बनी उसकी मां – राम्या कृष्णन की फिल्मी जर्नी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

फिल्मी दुनिया में किरदार किसी भी कलाकार की किस्मत बदल सकते हैं। एक रोल जहां करियर को नई ऊंचाई देता है, वहीं कभी-कभी वही कलाकार को आलोचनाओं का सामना भी करवा देता है। साउथ की मशहूर अदाकारा राम्या कृष्णन के करियर में भी ऐसे ही कई मोड़ आए, जब उन्होंने एक ही हीरो के साथ रोमांटिक सीन भी किए और बाद में उसी की मां का किरदार भी निभाया।

महेश बाबू संग स्क्रीन शेयर

राम्या कृष्णन ने अपने करियर में रजनीकांत, नागार्जुन और एन.टी. रामा राव जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है। वहीं, उन्होंने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी स्क्रीन शेयर की। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म नानी में वह एक गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं। इस फिल्म का निर्देशन एस.जे. सूर्या ने किया था।

इस फिल्म में राम्या ने बेहद ग्लैमरस अंदाज में “Markandeya” गाने पर परफॉर्म किया था। गाने में उनके और महेश बाबू के बीच झरने के पास फिल्माए गए रोमांटिक सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि थिएटर रिलीज में यह गाना काट दिया गया था, लेकिन बाद में यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद इसने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

बॉक्स ऑफिस पर नाकाम, लेकिन गाना हिट

हालांकि नानी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी असफल साबित हुई। फिल्म में महेश बाबू डबल रोल में नजर आए थे – पिता और बेटे दोनों के किरदार में। फिल्म में अमीषा पटेल भी लीड रोल में थीं, जबकि राम्या सिर्फ इस गाने के लिए शामिल की गई थीं।

मां बनीं महेश बाबू की

सालों बाद, 2024 में त्रिविक्रम श्रीनिवासन की फिल्म गुंटूर करम में राम्या कृष्णन एक बार फिर महेश बाबू के साथ नजर आईं। इस बार उन्होंने महेश बाबू की मां का किरदार निभाया। दिलचस्प बात यह है कि रियल लाइफ में राम्या, महेश बाबू से सिर्फ 5 साल बड़ी हैं।

विनोद खन्ना संग भी किया रोमांस

राम्या कृष्णन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने विनोद खन्ना के साथ फिल्म परंपरा में काम किया था। इस फिल्म के गाने “तू सावन में प्यार पिया” में दोनों के बोल्ड सीन ने दर्शकों को खूब चौंकाया था।