Viral Video: सोशल मीडिया पर नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों और जोश से भरे डांस मूव्स हर किसी का दिल जीत रहे हैं। इसी कड़ी में एक बुजुर्ग कपल का वीडियो सामने आया है, जिसने यूजर्स को पूरी तरह हैरान कर दिया।
इस वीडियो में करीब 70 साल की उम्र पार कर चुके दंपति ऐसी ऊर्जा और लय में गरबा खेलते दिखे कि लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। कपल ने पारंपरिक चटकीले गरबा ड्रेस पहन रखे हैं और हर स्टेप को पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन लिखा है – “अपने 70 के दशक को मैं ऐसे देखना चाहता हूं।”

