FA9LA : बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म धुरंधर का गाना FA9LA सोशल मीडिया की शान बना हुआ है, इस गाने को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है। फ्लिपराची का असली नाम हुसाम असीम है। बता दे कि FA9LA को पहले एक अलग ट्रैक के रूप में बनाया गया था, मगर फिल्म ‘धुरंधर’ में इसके इस्तेमाल के बाद से सब बदल गया।
फिल्म में इस गाना का इस्तेमाल उस वक़्त किया गया है जब अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों की डील के लिए बलूच जाता है। इसके बाद फ्लिपराची का कहना है कि उन्हें हर दिन कई सारे मैसेजेस आते हैं और लोग ये पूछते हैं कि क्या 19 मार्च को रिलीज होने वाले पार्ट 2 में भी ये गाना होगा?
इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, यह अविश्वसनीय है। मेरे डीएम हर दिन भर रहे हैं। लोग मुझे टैग करके गाने का आनंद ले रहे हैं और इसके साथ झूम रहे हैं, मैं जवाब नहीं दे पा रहा हूं। यह समय बहुत ही शानदार रहा है।” अब जब गाने की इतनी धूम है तो जाहिर सी बात है ये सवाल तो होना ही था।

