Fraud and Harassment: फिल्म बाला के आयुष्मान खुराना की तरह नई दिल्ली में एक मामला समाने आया है, जिसमे लड़के ने अपना गंजापन छुपा कर एक सूंदर युवती से विवाह कर लिया। दरअसल नई दिल्ली के प्रताप बाग में रहने वाले सैयम जैन ने बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से शादी की। ससुराल पहुंचने पर जब पति ने विग उतारी, तब युवती को पता चला कि गंजापन छुपाकर उसके साथ शादी की गई है।
मामला और गंभीर तब हो गया जब पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि गंजापन की पोल खुलने पर पति ने उस पर दबाव बनाने के लिए मोबाइल फोन से कई पर्सनल फोटो निकाल लिए। इतना ही नहीं आरोप में ये भी कहा गया कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन रूपए भी वसूले गए।
आरोप में आगे कहा गया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है। सास ससुर समेत कई अन्य लोग पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया। कुछ दिन पहले आरोपितों ने 15 लाख के गहने छीन कर पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

