Mustafizur Rahman Makes History : पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को एक तरफ जहाँ आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया, वहीँ आईपीएल से बाहर होने के बाद इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने नया इतिहास रच दिया है। बता दे कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अनुरोध के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया था, वहीँ रहमान टी20 क्रिकेट में सबसे कम मुकाबलों में 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 315 टी20 मैचों में 400 विकेट का आंकड़ा छू लिया है।
इतिहास रचते हुए रहमान ने पाकिस्तान के वहाब रियाज को पीछे छोड़ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट तक पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं। टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान के नाम है। राशिद ने 289 मैचों में 400 सफलताएं प्राप्त कर ली थीं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर है:- राशिद खान (687 विकेट), ड्वेन ब्रावो (631 विकेट), सुनील नरेन (609 विकेट), इमरान ताहिर (570 विकेट), शाकिब अल हसन (507 विकेट), आंद्रे रसेल (507 विकेट), क्रिस जॉर्डन (446 विकेट), वहाब रियाज (413 विकेट), मोहम्मद आमिर (412 विकेट) और अब मुस्ताफिजुर रहमान (402 विकेट)
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में सिलहट टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रहमान ने यह कीर्तिमान गढ़ा। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में रहमान ने 4 ओवर में 6 की इकोनॉमी से 24 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्त कीं। रहमान के इस प्रदर्शन की बदौलत रंगपुर राइडर्स ने सिलहट टाइटंस को 6 विकेट से मात दी। रहमान को 400वां टी20 विकेट मेहदी हसन मिराज को आउट कर मिला।

