James’s Show In Bangladesh Cancelled : कल्चरल सेंटर्स पर हमले के बाद सिंगर जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द, तस्लीमा नसरीन ने चिंता जताई

James's show cancelled in Bangladesh: Singer James's concert cancelled after attacks on cultural centers; Taslima Nasreen expresses concern
James's show cancelled in Bangladesh: Singer James's concert cancelled after attacks on cultural centers; Taslima Nasreen expresses concern

James’s Show In Bangladesh Cancelled : बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के मद्देनज़र मशहूर सिंगर जेम्स के फरीदपुर में होने वाले कॉन्सर्ट को रद कर दिया गया है। कलाकारों व सांस्कृतिक संस्थानों पर हुए हमले के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। स्थानीय रिपोर्टों की माने तो बांग्लादेश के एक स्कूल की वर्षगांठ पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, शुक्रवार की रात को तकरीबन 9 बजे जब कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान हमलावरों ने कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करते हुए लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसका कई छात्रों ने हमलों का विरोध किया। हालाँकि बिगड़ते माहौल को देखते हुए कार्यक्रम को कैंसिल करना पड़ा।

बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस मामले में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कल्चरल केंद्र छायानाट को जालकर राख कर दिया गया है। हमलावरों ने संगीत, नृत्य, कविता और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संगठन उदिची को भी आग के हवाले कर दिया। उग्रवादियों ने मशहूर गायक जेम्स को भी परफॉर्म नहीं करने दिया।”

उन्होंने आगे लिखा कि “कुछ दिन पहले मशहूर उस्ताद अलाउद्दीन खान के बेटे सिराज अली खान ढाका गए थे। वो मैहर घराने के मशहूर कलाकार हैं। मगर, बांग्लादेश में बिगड़ते हालातों के कारण वो प्रस्तुति दिए बिना ही भारत लौट गए। जाने से पहले उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेश में कलाकार, संगीत और सांस्कृतिक संस्थान सुरक्षित नहीं हो जाते, वो यहां नहीं आएंगे।”

Capture 1

बांग्लादेश के मशहूर गायकों में से एक जेम्स भारत में भी काफी पॉपुलर है। ‘नागर बाउल’ नामक रॉक बैंड के मुख्य गायक और गीतकार के रूप में प्रसिद्ध हैं।