Breaking News : ठाणे के सरकारी स्कूल में 10वी की छात्रा ने आत्महत्या की, मामले की जांच शुरू की गयी

Breaking News: A 10th-grade student committed suicide at a government school in Thane; an investigation has been launched into the matter
Breaking News: A 10th-grade student committed suicide at a government school in Thane; an investigation has been launched into the matter

Breaking News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले की मुरबाद तहसील के सरकारी ‘आश्रम’ स्कूल में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके अनुसार 10वीं की छात्रा ने स्कूल में आत्महत्या कर ली है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह मोरोशी गांव के स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा अपने हॉस्टल रूम में फांसी पर लटकी हुई मिली।

अधिकारी ने आगे कहा कि किशोरी की आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ अभिभावकों ने स्कूल में अत्यधिक कठोर अनुशासन की शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके स्कूल के दौरे पर गए थे। इस दौरान अशोक उइके ने स्कूल में सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई थी। अधिकारी ने बताया कि मुरबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।