Air India News : तकनीकी खराबी के बाद एयर इंडिया की दिल्ली–मुंबई उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी

Air India News: An Air India Delhi-Mumbai flight made an emergency landing after a technical malfunction
Air India News: An Air India Delhi-Mumbai flight made an emergency landing after a technical malfunction

Air India News : नई दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को उड़ान के कुछ समय बाद ही तकनीकी खामी के चलते नई दिल्ली वापस लौटना पड़ा। आइजीआइ एयरपोर्ट के रनवे पर फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, जिसके बाद विमान में सवार करीबन 335 यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर मुंबई भेजा गया। बता दे कि पिछले सात दिनों में एअर इंडिया की उड़ान के साथ हुई यह दूसरी घटना है।

सोमवार तड़के तकरीबन 3:20 बजे उड़ान संख्या एआइ887 को आइजीआइ एयरपोर्ट से उड़ान भरना था, परन्तु विमान ने तीन घंटे से अधिक समय के विलंब के बाद 6.31 बजे उड़ान भरी। टेकऑफ के कुछ ही बाद, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में इंजन आयल प्रेशर सामान्य से काफी कम पाया, जो थोड़ी ही देर में पूरी तरह शून्य हो गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सावधानी बरती और आगे की उड़ान जारी रखने से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

तमाम एहतियात के बीच विमान की सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।