Avatar Fire and Ash Box Office Collection : भारत में रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

Avatar Fire and Ash Box Office Collection: Creates new box office history in India, shattering several records
Avatar Fire and Ash Box Office Collection: Creates new box office history in India, shattering several records

Avatar Fire and Ash Box Office Collection : 19 दिसंबर 2025 को जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और ये इसका जादू ही है कि इसने कई नए रिकॉर्ड कायम कर दिए है। भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपये कमाए जबकि दूसरे दिन 16.58 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमे अभी रात के शो की कमाई नहीं जोड़ी गयी है। ऐसे में अब तक अवतार दो दिन में 35.58 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

ऐसे में देखा जाए तो अवतार 3 ने सिर्फ दो दिनों में इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के भारत कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिनमे थंडरबोल्ट्स, हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन और द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स शामिल है। वहीँ इस फिल्म का टारगेट डीसी की फिल्म ‘सुपरमैन’ हो सकती है, जिसने भारत में 49.53 करोड़ रुपये कमाए थे।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स हैं, जो इसे देखने लायक बनाते हैं। इसका निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है तथा फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, सिगोरनी वीवर, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, जियोवानी रिबिसी और केट विंसलेट जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।